लोकतंत्र का शासक कौन होता है, शासकों का चुनाव कैसे होता है? शासकों के चुनाव में कौन लोग भाग लेते हैं ? किस तरह की सरकार को हम लोकतांत्रिक सरकार कहेंगे? या, लोकतंत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।
स्वाध्याय
Download our app for free and get startedPlay store
(i) शासक कौन-लोकतंत्रीय व्यवस्थायें जो वयस्क हैं वोट डालने जाते हैं। ये लोग अपने-अपने वोट के माध्यम से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं । ये चुने हुए प्रतिनिधि शासन का संचालन करते हैं। इस प्रकार अन्तिम शक्ति जनता के हाथों में निवास करती है। अतः लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि देश का शासक होता है। निर्वाचित सरकार जनता के लिए फैसले लेती है और कानून का निर्माण करती है।
इस प्रकार लोकतंत्र में अन्तिम शक्ति जनता में निवास करती है जो लोकतंत्र की एक विशेषता है।

(ii) शासकों का चुनाव कैसे होता है ?-लोकतंत्र में बिना किसी डर, भय एवं प्रलोभन के अपनी इच्छानुसार वोट डाला जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होता है जो इसकी प्रमुख विशेषता है।

(iii) शासकों के चुनाव में कौन लोग भाग लेते हैं- शासकों के चुनाव में सभी वयस्क लोग अपना-अपना वोट डालने जाते हैं । लोकतंत्र का सीधा संबंध मताधिकार से जुड़ा हुआ है। लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सभी वयस्क लोगों को समान रूप से वोट देने का अधिकार मिले तथा सभी लोगों के वोट का महत्व बराबर हो । यह भी लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

(iv) किस तरह की सरकार को हम लोकतांत्रिक सरकार कहेंगे?लोकतंत्र में संविधान के अनुसार देश का शासन चलता है न कि किसी खास व्यक्ति या संस्था के अनुसार ।
लोकतंत्र में लोगों की बुनियादी अधिकारों की गारंटी होती है। लोगों को सोचने का, अपना विचार देने का, संगठन बनाने का, विरोध करने का, राजनैतिक गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से भाग लेने आदि की स्वतंत्रता होती है। कानून की नजर में सभी समान होते हैं। लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायपालिका होती है।

इस प्रकार लोकतंत्र की एक विशेषता यह भी है कि लोकतंत्र में शासन कानून के अनुसार चलता है।
लोकतंत्र की मुख्य विशेषताओं का संक्षिप्त रूप इस प्रकार है –
  • लोकतंत्र की अन्तिम शक्ति जनता में निवास करती है।
  • लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होते हैं ।
  • सभी वयस्क लाग को समान रूप से वोट देने का अधिकार प्राप्त है।
  • लोकतंत्र में शासन “कानून के अनुसार चलता है।
  • लोगों के अधिकारों की गारंटी होती है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    लोकतंत्र के विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।### लोकतंत्र के अवगुणों की चर्चा करें।### लोकतंत्र को मूरों का शासन कहा जाता है । क्यों ?
    View Solution
  • 2
    लोकतंत्र, राजतंत्र और सैनिक शासन से किस प्रकार भिन्न है ?
    View Solution
  • 3
    लोकतांत्रिक और गैर-लोकतांत्रिक सरकार में अन्तर स्पष्ट करें।
    View Solution
  • 4
    सामान्य लोकतंत्र और एक बेहतर लोकतंत्र कौन है ? क्या सरकार की परिधि से बाहर भी लोकतंत्र है ?
    View Solution
  • 5
    लोकतांत्रिक चुनाव किस तरह के होते हैं ?
    View Solution
  • 6
    लोकतंत्र के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।### लोकतंत्र शासन अन्य शासनों से बेहतर क्यों है ?### लोकतंत्र के कौन-कौन से गुण हैं ?###लोकतंत्र शासन सर्वोत्तम शासन प्रणाली है। कैसे?
    View Solution