लोकतंत्र के विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।### लोकतंत्र के अवगुणों की चर्चा करें।### लोकतंत्र को मूरों का शासन कहा जाता है । क्यों ?
स्वाध्याय
Download our app for free and get started
यद्यपि लोकतंत्र शासन की सर्वाधिक सर्वोत्तम प्रणाली है तथापि इस प्रणाली में कई दोष हैं। इनके दोष निम्नलिखित हैं-
मूल् का शासन-लोकतंत्र के विरोधी यह तर्क देते हैं कि लोकतांत्रिक देशों में अनपढ़ एवं गैर जिम्मेदार लोगों की संख्या ज्यादा होती है । अत: चुने हुए प्रतिनिधि अनपढ़ और मूर्ख होते हैं । इसलिए इसे मूरों का शासन कहा जाता है।
नैतिकता की कोई जगह नहीं लोकतंत्र में सत्ता की लड़ाई और सत्ता का खेल चलता है। इसमें नैतिकता की कोई जगह नहीं रह जाती है और इसके अन्तर्गत सिर्फ सत्ता हथियाने का प्रयास किया जाता है। इससे लोगों के साथ-साथ देश को काफी क्षति पहुँचती है।
फैसला की प्रक्रिया में विलंब-लोकतंत्र में फैसला लेने की प्रक्रिया बड़ी कठिन होती है । फैसला लेने के पहले काफी वाद-विवाद, बहस एवं चर्चा होती है जिससे किसी भी निर्णय पर पहुँचने में दिक्कत होती है। .
यह काफी खर्चीला शासन है-क्योंकि इसमें होने वाले चुनावों – में काफी खर्च आता है। देश की बहुत बड़ी राशि चुनावों में पानी की तरह बहता है।
लोकतंत्र भ्रष्ट नेताओं के हाथ का खिलौना है ऐसा भी कहा जाता है कि लोकतंत्र घोटालों की सरकार होती है। जैसे बिहार में चारा घोटाला 600 करोड़ का तथा झारखंड में 400 करोड़ का घोटाला हुआ । ये सभी भ्रष्ट नेताओं के ही करतूत हैं।
लोकतंत्र न तो आशंका समाप्त कर पाया और न गरीबी मिटाई है-लोकतंत्र अभी तक समस्याओं को समाप्त करने संबंधी कोई तौर-तरीका विकसित नहीं कर पाया है। लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी होती है पर फैसला लेने में काफी देर होती है। इसलिए जनता में असंतोष की भावना बढ़ती जाती है।
Download our app
and get started for free
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*
लोकतंत्र के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।### लोकतंत्र शासन अन्य शासनों से बेहतर क्यों है ?### लोकतंत्र के कौन-कौन से गुण हैं ?###लोकतंत्र शासन सर्वोत्तम शासन प्रणाली है। कैसे?
लोकतंत्र का शासक कौन होता है, शासकों का चुनाव कैसे होता है? शासकों के चुनाव में कौन लोग भाग लेते हैं ? किस तरह की सरकार को हम लोकतांत्रिक सरकार कहेंगे? या, लोकतंत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।