Gujarat Boardગુજરાતી માધ્યમધોરણ 6हिंदीनिबंध10 Marks
Question
मेरी प्रिय ऋतु : वर्षात्रतु
✓
Answer
हमारे देश में क्रम से एक के बाद एक तीन ऋतुओं का आवागमन होता रहता है । सभी ऋतुओं का अपना$-$अपना महत्त्व होता है । वर्षात्रतु सभी ऋतुओं की रानी है । इसलिए वर्षाऋतु मुझे सबसे ज्यादा प्रिय है ।
वर्षाऋतु के पहले ग्रीष्मऋतु में गरमी बहोत होती है । छोटी नदी और नाले सूख जाते है । पेड़पौधे मुरझा जाते है । सभी लोग गरमी से परेशान हो जाते है ।
वर्षाऋतु के आगमन के साथ ही चारों तरफ खुशियाली फैल जाती है । आकाश में काले$-$ काले बादल दिखाई देने लगते है । बारिश होने के साथ ही हर तरफ ठंडक फैल जाती है और लोगो को गरमी से मुक्ति मिल जाती है ।
हमारा देश एक कृषिप्रधान देश है । किसान को खेती करने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है और उसके लिए वह बारिश का इंतजार करते है । इस कारण किसान पूरे साल वर्षात्रतु की राह देखते है ।
बच्चों को बारिश में नहाना बहुत अच्छा लगता है । बच्चे कागज़ की नाव बनाकर उसे पानी में चलाते है । बच्चें बारिश में कई सारे खेल भी खेलते हैं ।
वर्षाऋतु में चारों ओर खुशहाली, आनंद और उत्साह से भरपूर माहोल होता है । इसलिए वर्षाऋतु मुझे बहुत प्रिय है ।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.