Question
मेरा प्यारा भारत वर्ष

Answer

हमारा देश भारत संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। यह एक बहुत ही प्राचीन देश है। यह देश अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक विभिम्नताओं के कारण विश्वभर में अनूठा है। पहले इसका नाम आर्यावर्त था। मुगलों ने इसका नाम हिंदुस्तान और अंग्रेज़ों ने इंडिया रखा। यहाँ के निवासी आर्य कहलाते थे। महा प्रतापी राजा दुष्यंत के पुत्र भरत से इसका नाम भारत पड़ी।

इसके उत्तर में हिमालय, दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में बंगलादेश तथा वर्मा है। पश्चिम में पाकिस्तान तथा अरब सागर है। इसके पड़ोसी देशों में नेपाल, बंगलादेश, चीन, वर्मा, श्रीलंका आदि हैं। जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरे नंबर का देश है। इसकी जनसंख्या एक अरब तीस करोड़ हैं। संसार के जितने मौसम होते हैं वे सब हमारे देश में देखने को मिलते हैं। सरदी, गरमी, बरसात सभी तरह के यहाँ मौसम होते हैं। यहाँ का धरातल पहाड़ी, समतल, रेतीला सभी प्रकार का है। यहाँ सालों भर बहने वाली नदियाँ गंगा, यमुना, कृष्णा और कावेरी जैसी नदियाँ यहाँ की पुण्यभूमि को सींचती हैं। यहाँ अनेक धर्म, जाति और संप्रदायों के लोग आपस में प्रेम से रहते हैं। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं। तथा हर प्रांत के अलग-अलग त्योहार व उत्सव मनाए जाते हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इस देश ने शिक्षा, उद्योग, कला-कौशल, निर्माण कार्य, प्रशासन आदि सभी क्षेत्रों में काफ़ी उन्नति की है। हमारे देश के नागरिकों को जीवन स्तर ऊँचा उठा है। विश्व में बहुत आदर की दृष्टि से देखा जाता है। यहाँ वास्तुकला, शिल्पकला, हस्तकला के उत्कृष्ट नमूने देखने को मिलते हैं। ऐतिहासिक इमारतों में ताजमहल, कुतुबमीनार, कोणार्क का सूर्य मंदिर, अजंता ऐलोरा की गुफाएँ आदि विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सचमुच हमारा देश भारत संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। शायद इसलिए कवि इकबाल ने कहा था कि- ‘सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ताँ हमारा।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free