निम्नलिखित में से प्रत्येक हॉर्मोन का एक-एक कार्य बताइए।
  1. थायरॉक्सिन
  2. इंसुलिन
  3. ऐड्रीनलिन
  4. वृद्धि-हॉर्मोन
  5. टेस्टोस्टेरॉन
examplar-48
Download our app for free and get startedPlay store
दिए गए हार्मोनो के कार्य:
  1. थायरॉक्सिन- थायरॉक्सिन हार्मोन थायरॉइड ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है। जो अनेक शारीरिक क्रियाओं जैसे उपापचयी दर, पाचन, हृदय की क्रियाएँ, पेशीय नियंत्रण, मस्तिष्क विकास तथा हड्डियों की मरम्मत आदि को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  2. इन्सुलिन- इन्सुलिन हार्मोन अग्नाशय की बीटा-कोशिकाओं द्वारा स्रावित होता है यह शरीर में रुधिर शर्करा को बदलने में सहायता करता है।
  3. एड्रीनलिन- एड्रीनलिन हार्मोन अधिवृक्क ग्रंथि के मेडुलरी भाग से स्त्रावित होता है। यह अत्यधिक तनाव अथवा आपात स्थितियों में मुक्त होता है। यह स्वायत तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है जो हृदय गति की दर, प्यूपिल के फैलने तथा स्वेद एवं लार के स्राव जैसी क्रियाओं को नियंत्रित करता है।
  4. वृद्धि-हॉर्मोन- पीयूष ग्रंथि के अग्रभाग से स्रावित वृद्धि हार्मोन विकास, वृद्धि तथा मानव शरीर के पुनरूद्भवन को उद्दीप्त करता है।
  5. टेस्टोस्टेरॉन- टेस्टोस्टेरॉन प्रांरभिक नर लैगिंक हार्मोन है। यह प्रजनन और हड्डियों की मरम्मत तथा पेशीय शक्ति वर्धक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह यौवनांरस में द्वितीयक/गौण लैंगिक लक्षणों तथा हार्मोन के नियंत्रण को नियंत्रित करता है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    प्रतिवर्ती क्रियाएँ क्या होती हैं? कोई दो उदाहरण दीजिए। प्रतिवर्ती चाप की व्याख्या कीजिए।
    View Solution
  • 2
    विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर उनके क्रियात्मक प्रभावों की भी चर्चा कीजिए।
    View Solution
  • 3
    जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?
    View Solution
  • 4
    केंद्रीय और परिधीय तंत्रिका तंत्रों के भाग कौन-कौन से हैं? केंद्रीय तंत्रिका-तंत्र के भागों की सुरक्षा कैसे होती है?
    View Solution
  • 5
    सिनेप्स पर संकेतों का प्रवाह एक न्यूरॉन के ऐक्सॉन छोर से दूसरे न्यूरॉन के डेंड्राइट छोर की ओर ही होता है, विपरीत दिशा में क्यों नहीं?
    View Solution
  • 6
    तंत्रिका-तंत्र और हॉर्मोन-तंत्र मिलकर मानवों में नियंत्रण एवं समन्वयन का कार्य संपन्न करते हैं। इस कथन को तर्कसंगत सिद्ध कीजिए।
    View Solution