Chapter 5 उद्योग — सामाजिक अध्ययन कक्षा 8 — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8सामाजिक अध्ययनChapter 5 उद्योग5 Marks
Question
राजस्थान के वृहद् उद्योगों का वर्णन कीजिए।
✓
Answer
वर्तमान में राजस्थान में वृहद उद्योगों में तेजी से विकास होने के कारण राज्य को औद्योगिक दृष्टि से पहचान मिली है। राजस्थान के प्रमुख वृहद उद्योग निम्नलिखित ,
सूती वस्त्र उद्योग-यह राजस्थान का सबसे प्राचीन उद्योग है। वर्तमान में भीलवाड़ा राजस्थान का प्रमुख वस्त्र उत्पादक क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त वस्त्रों की रंगाई-छपाई तथा बंधेज कार्य हेतु जयपुर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर प्रमुख केन्द्र हैं।
सीमेंट उद्योग-राजस्थान सीमेण्ट उद्योग में भारत का अग्रणी राज्य माना जाता है। कच्चे माल की उपलब्धि के कारण चित्तौड़गढ़ जिला सीमेंट उत्पादन के लिए आदर्श जिला माना जाता है। राज्य के प्रमुख सीमेंट में बिड़ला सीमेंट वर्क्स, उदयपुर सीमेंट वर्स, मंगलम सीमेंट, जे.के. व्हाइट सीमेंट, श्री सीमेंट, जे.के. सीमेंट वर्क्स प्रमुख हैं।
शक्कर उद्योग-यह कृषि आधारित उद्योग है जिसका कच्चा माल गन्ना है। राज्य की पहली शक्कर मिल 1932 में मेवाड़ चीनी मिल्स चित्तौड़गढ़ में स्थापित की गई थी, जो वर्तमान में बंद है। एक शक्कर मिल गंगानगर जिले में स्थित है।
अन्य उद्योग-इसके अतिरिक्त राज्य में कांच उद्योग (धौलपुर, उदयपुर), वनस्पति घी उद्योग (जयपुर, कोटा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर) तथा नमक उद्योग (नागौर) आदि हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.