पहले बीस सालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मुख्य माँगें निम्न थीं-
(1) कांग्रेस चाहती थी कि सरकार में भारतीयों को भी ऊँचे पद दिए जाएँ क्योंकि तब तक ज्यादातर महत्त्वपूर्ण नौकरियों पर गोरे अफसरों का ही कब्जा था। इसने माँग | की कि सिविल सेवा के लिए लंदन के साथ-साथ भारत में भी परीक्षा आयोजित की जाए।
(2) इसने माँग की कि न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग किया जाए।
(3) आर्म्स एक्ट को निरस्त करने की भी माँग की।
(4) इसने अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतन्त्रता की भी माँग की।
(5) चूँकि बढ़ते लगान के कारण काश्तकार और जमींदार विपन्न हो गए थे, इसलिए कांग्रेस ने माँग की थी कि लगान कम किया जाए।
(6) इसके अतिरिक्त इसने सैनिक व्यय में कटौती एवं सिंचाई पर अधिक व्यय की माँग की।
(7) इसने नमक कर, विदेशों में भारतीय मजदूरों तथा वनवासियों के हितों से सम्बन्धित माँगें भी कीं।