राजस्थान में बोई जानी वाली प्रमुख फसलें एवं | उत्पादक जिले निम्नलिखित हैं:
1. गेहूँ: यह रबी की फसल है जिसे राजस्थान में शीतकाल में उगाया जाता है। राजस्थान के प्रमख गेहूँ उत्पादक जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, भरतपुर इत्यादि शामिल हैं।
2. जौ: यह रबी की फसल है जो कि शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क जलवायु से संबंधित है। राजस्थान में जौ का उत्पादन जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, नागौर इत्यादि जिलों में किया जाता है।
3. ज्वार: यह शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क जलवायु से संबंधित खरीफ फसल है। जवार का उत्पादन राजस्थान के अजमेर, | पाली, भीलवाड़ा, भरतपुर, जयपुर इत्यादि जिलों में किया जाता है।
4. मक्का: यह खरीफ फसल है, जो कि राजस्थान विशेषतः मेवाड का प्रमुख भोजन है। भीलवाडा, उदयपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द आदि राजस्थान के प्रमुख मक्का उत्पादक जिले हैं।
5. बाजरा: बाजरा भी एक खरीफ फसल है, जिसके लिए राजस्थान की जलवायु उपयुक्त है। इसे कम वर्षा, उच्च तापमान तथा उपजाऊ बलुई मिट्टी में उगाया जाता है। यह राजस्थान का प्रमुख खाद्यान्न है तथा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का प्रथम स्थान है। यहाँ बाजरे का उत्पादन अलवर, जयपुर, सीकर, नागौर, जोधपुर जिलों में किया जाता है।
6. चना: यह रबी की प्रमुख फसल है। राजस्थान में चने का उत्पादन बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, जयपुर, पाली जिले में होता है।
7. सरसों: यह रबी की फसल है, जिसका राजस्थान देश | का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है। यहाँ सरसों के प्रमुख उत्पादक जिले अलवर, टोंक, भरतपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, बारां हैं। उपर्युक्त फसलों के अलावा, राजस्थान में मूंग, मोठ, उड़द और अरहर इत्यादि अन्य दलहनें उत्पादित होती हैं। साथ ही, चावल, कपास, ईसबगोल, राई, अलसी, गन्ना इत्यादि | फसलें भी बोई जाती हैं। राजस्थान का बाजरा, ग्वार, मोठ, ईसबगोल, सरसों व जीरा के उत्पादन में अग्रणी स्थान है। | यहाँ श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा कृषि फार्म स्थित है।