समय के सदुपयोग की जरूरत-जीवन की सफलता का रहस्य समय के सदुपयोग में ही छिपा हुआ है। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं उनके जीवन की सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग ही रहा है। महात्मा गाँधी और नेहरू आदि समय के बहुत पाबन्द थे। वे एक-एक क्षण का बहुत ध्यान रखते थे। समय रुकता नहीं है, वह निरन्तर चलता ही रहता है।
समय के सदुपयोग से लाभ और हानि-समय के सदुपयोग से अनेक लाभ मिलते हैं। प्रत्येक काम उचित समय पर करने से पछताना नहीं पड़ता है। समय के सदुपयोग की आदत पड़ने से दैनिक जीवनचर्या सुव्यवस्थित हो जाती है। किसी भी काम के लिए हानि या नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। समय का दुरुपयोग करने से व्यक्ति आलसी, निकम्मा, नासमझ और कर्तव्यहीन हो जाता है। उसका कोई सम्मान नहीं करता है।
उपसंहार-वर्तमान में प्रायः भारतीयों को समय का महत्त्व न समझने वाला माना जाता है। समय का सदुपयोग करने से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का हित होता है। समय का सदुपयोग ही सफलताओं का मूल मंत्र है।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.