विश्व में जनसंख्या के वितरण में काफी असमानता पाई जाती है। विश्व की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या भूपृष्ठ के लगभग 30 प्रतिशत भू-भाग पर ही निवास करती है। विश्व के कुछ भाग अत्यन्त घने बसे हुए हैं जबकि कुछ भागों में बहुत ही कम जनसंख्या निवास करती है। विश्व की कुल जनसंख्या के लगभग तीन- चौथाई लोग केवल दो महाद्वीपों एशिया तथा अफ्रीका में निवास करते हैं। विश्व के 60 प्रतिशत लोग केवल 10 देशों में रहते हैं।