Question types

विधुत question types

35 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

35
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

विधुत questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
निम्नलिखित में से कौन वोल्टता को निरूपित करता है?
View full solution
Q 2MCQ1 Mark

अधिकतम विभव प्राप्त करने के लिए सेलों के श्रेणी संयोजन (चित्र) को उचित रूप में निरूपित करने वाला संयोजन कौन सा है?

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
पाँच प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध $\frac {1}{5} \Omega$ है, का उपयोग करके कितना निम्नतम प्रतिरोध बनाया जा सकता है?
View full solution
Q 4MCQ1 Mark
पाँच प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध $\frac {1}{5}$$\Omega$ है, का उपयोग करके कितना अधिकतम प्रतिरोध बनाया जा सकता है?
View full solution
Q 5MCQ1 Mark

उस परिपथ (चित्र) को पहचानिए जिसमें वैद्युत अवयव उचित प्रकार से संयोजित हैं:

View full solution
तीन सर्वसम बल्ब $B_1, B_2$ तथा $B_3$ चित्र में दर्शाए अनुसार संयोजित हैं। जब तीनों बल्ब चमकते हैं, तो ऐमीटर $A$ का पाठ्यांक $3 A$ होता है।
  1. यदि बल्ब $B_1$ फ्यूज़ हो जाए, तो अन्य दो बल्बों की चमक पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  2. यदि बल्ब $B_2$ फ्यूज़ हो जाए तो $A_1, A_2, A_{3}$ तथा $A$ के पाठ्यांकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  3. जब तीनों बल्ब एक साथ चमकते हैं, तो परिपथ में कितनी शक्ति क्षय होती है?
View full solution
किसी श्रेणी परिपथ में 10 V बैटरी से जब 5 $\Omega$ के चालक के साथ किसी एक विद्युत लैंप को संयोजित करते हैं तो परिपथ में 1 ऐम्पियर धारा प्रवाहित होती है। विद्युत लैम्प का प्रतिरोध परिकलित कीजिए।
अब यदि इस श्रेणी संयोजन के पार्श्व में 10 $\Omega$ का प्रतिरोधक संयोजित कर दें, तो 5 $\Omega$ चालक से प्रवाहित धारा तथा लैंप के सिरों के बीच विभवांतर में क्या परिवर्तन (यदि कोई होता है) होगा? कारण लिखिए।
View full solution
वैद्युत प्रतिरोधकता किसे कहते हैं? किसी श्रेणी विद्युत परिपथ में, जिसमें धातु के तार से बना प्रतिरोधक संयोजित है, ऐमीटर का पाठ्यांक 5 A है। तार की लंबाई दोगुनी करने पर ऐमीटर का पाठ्यांक घटकर आधा रह जाता है। क्यों?
View full solution
चित्र में दिए गए विद्युत परिपथ में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए:
  1. संयोजन में $8 \Omega$ के दो प्रतिरोधकों का प्रभावी प्रतिरोध
  2. $4 \Omega$ प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा
  3. $4 \Omega$ प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभवांतर
  4. $4 \Omega $प्रतिरोधक में शक्ति$-$क्षय
  5. $A_1$ तथा $A_2$ के पाठ्यांकों में अंतर $($यदि कोई है$)$।
View full solution
जूल का तापीय प्रभाव क्या है? इसका प्रायोगिक निदर्शन किस प्रकार किया जा सकता है? दैनिक जीवन में इसके चार अनुप्रयोग लिखिए।
View full solution
आप यह निष्कर्ष किस प्रकार निकालेंगे कि किसी बैटरी से पार्श्व क्रम में संयोजित तीन प्रतिरोधकों में प्रत्येक के सिरों पर समान विभवांतर $($वोल्टता$)$ होता है?
View full solution
किसी प्रयोग की सहायता से आप यह निष्कर्ष किस प्रकार निकालेंगे कि बैटरी से श्रेणीक्रम में संयोजित तीन प्रतिरोधकों के परिपथ के प्रत्येक भाग से समान धारा प्रवाहित होती है?
View full solution
किसी पदार्थ की वैद्युत प्रतिरोधकता से क्या तात्पर्य है? इसका क्या मात्रक है? किसी चालक तार के प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन करने के लिए किसी प्रयोग का वर्णन कीजिए।
View full solution

Generate a विधुत paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App