144 बॉल पेनों के एक समूह में 20 बॉल पेन खराब हैं और शेष अच्छे हैं। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे जो अच्छा हो, परंतु खराब पेन आप खरीदना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनों में से, यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि
  1. आप वह पेन खरीदेंगे?
  2. आप वह पेन नहीं खरीदेंगे?
Exercise-14.1-21
Download our app for free and get startedPlay store

बॉल पेनों की कुल संख्या = 144
1 पेन निकालने के संभावित परिणामों की संख्या = 144

  1. चूंकि खराब पेनों की संख्या = 20
    अच्छे पेनों की संख्या = 144 – 20 = 124
    अनुकूल परिणामों की संख्या = 124
    माना घटना E, “अच्छा पेन खरीदना” है।
    $\therefore$ P(E) =  = $\frac{124}{144}$ = $\frac{31}{36}$
  2. माना घटना $\overline E$ "एक अच्छा पेन नहीं खरीदना" है
    $\therefore$ P($\overline E$) = 1 - P(E) = 1 - $\frac{31}{36}$ = $\frac{36 - 31}{36}$ = $\frac{5}{36}$
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाए आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिराते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पासा $1m$ व्यास वाले वृत्त के अंदर गिरेगा?
    View Solution
  • 2
    1. 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब होगा?
    2. मान लीजिए (i) में निकाला गया बल्ब खराब नहीं है और न ही इसे दुबारा बल्बों के साथ मिलाया जाता है। अब शेष बल्बों में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा?
    View Solution
  • 3
    उदाहरण 13 को देखिए।
    1. निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिएः
      घटना दोनों पासों की संख्याओं का योग 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
      प्रायिकता $\frac{1}{36}$           $\frac{5}{36}$       $\frac{1}{36}$
    2. एक विद्यार्थी यह तर्क देता है कि ‘यहाँ कुल 11 परिणाम 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 हैं। अतः, प्रत्येक की प्रायिकता $\frac{1}{11}$ है। क्या आप इस तर्क से सहमत हैं? सकारण उत्तर दीजिए।
    View Solution
  • 4
    निम्नलिखित में से कौन से तर्क सत्य हैं और कौन से तर्क असत्य हैं? सकारण उत्तर दीजिए।
    1. यदि दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तो इसके तीन संभावित परिणाम-दो चित, दो पट या प्रत्येक एक बार हैं। अतः, इनमें से प्रत्येक परिणाम की प्रायिकता $\frac{1}{3}$ हैं।
    2. यदि एक पासे को फेंका जाता है, तो इसके दो संभावित परिणाम-एक विषम संख्या या एक सम संख्या हैं। अतः एक विषम संख्या ज्ञात करने की प्रायिकता $\frac{1}{2}$ हैं।
    View Solution
  • 5
    एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 तक संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी;
    1. दो अंकों की एक संख्या
    2. एक पूर्ण वर्ग संख्या
    3. 5 से विभाज्य एक संख्या।
    View Solution
  • 6
    एक खेल में एक रुपए के सिक्के को तीन बार उछाला जाता है और प्रत्येक बार का परिणाम लिख लिया जाता है। तीनों परिणाम समान होने पर, अर्थात् तीन चित या तीन पट प्राप्त होने पर, हनीफ खेल में जीत जाएगा, अन्यथा वह हार जाएगा। हनीफ के खेल में हार जाने की प्रायिकता परिकलित कीजिए।
    View Solution
  • 7

    एक बच्चे के पास ऐसा पासा है जिसके फलकों पर निम्नलिखित अक्षर अंकित हैं।

    इस पासे को एक बार फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि-

    1. A प्राप्त हो?
    2. D प्राप्त हो?
    View Solution
  • 8
    एक पासे को दो बार फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि
    1. 5 किसी भी बार में नहीं आएगा?
    2. 5 कम से कम एक बार आएगा?
    View Solution
  • 9
    सविता और हमीदा दो मित्र हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों:
    1. के जन्म-दिन भिन्न-भिन्न हों?
    2. का जन्मदिन एक ही हो? [लीप का वर्ष (Leap year) को छोड़ते हुए]
    View Solution
  • 10
    एक सलेटी पासे और एक नीले पासे को एक साथ फेंका जाता है। सभी संभावित परिणामों को लिखिए। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों पासों की संख्याओं का योग
    1. 8 है।
    2. 13 है।
    3. 12 से छोटी या उसके बराबर है।
    View Solution