CBSE BoardEnglish MediumSTD 7HINDI - A (वसंत)लेखन - विभाग3 Marks
Question
बाल दिवस
✓
Answer
14 नवंबर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है। उन्हें बच्चों से विशेष स्नेह था। बच्चे भी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा करते थे। नेहरू जी की इच्छा थी कि उनका जन्म-दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। अतः 14 नवंबर को बाल-दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा स्थान-स्थान पर बाल मेले भी लगते हैं। बच्चे बड़े उत्साह से इन कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इस दिन विद्यालयों में मिठाइयाँ और फल आदि वितरित किए जाते हैं, बालकों को चाहिए कि नेहरू जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ। बच्चे ही राष्ट्र की नींव हैं; अतः उनकी उन्नति में ही राष्ट्र की उन्नति है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.