Question
हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर

Answer

हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। सभी पक्षियों में पोर अपनी सुंदरता के कारण सभी का मन मोह लेता है। मोर की सुंदरता के कारण ही उसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी माना गया है। मोर के पंख बहुत ही सुंदर होते हैं। इन पर चमकदार रंग-बिरंगे चाँद होते हैं। मोर की गरदन नीले रंग की तथा लंबी होती है। इसके सिर पर मुकुट-सा लगा होता है। मोर का नाच बहुत ही आकर्षक होता है। नाचते समय वह अपने पंख पसार लेता है। वर्षा ऋतु में बादलों की गर्जना सुनकर मोर को नाचते देखा जा सकता है। यह किसान का मित्र है, क्योंकि यह खेतों में कीड़े-मकोड़े तथा साँपों को खा जाता है। वह सुंदरता और प्रसन्नता का प्रतीक है। अनेक लोग पंखों से सजावट की वस्तुएँ बनाकर अपने घरों को सजाते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free