CBSE BoardEnglish MediumSTD 7HINDI - A (वसंत)लेखन - विभाग3 Marks
Question
किसान
✓
Answer
किसान का जीवन काफ़ी संघर्षशील है। वह खेतों में दिन-रात परिश्रम करता है तथा अन्न उगाकर सभी का पेट भरता है। सूर्योदय होते ही वह अपने हल-बैल लेकर खेत पर चला जाता है तथा दिन-भर वहीं काम करता है। गरमी-सरदी बरसात सभी ऋतुओं में उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। किसान का जीवन अत्यंत सादा होता है। वह रूखा सूखा खाकर अपना निर्वाह कर लेता है। पर संसार भर को अन्न प्रदान करता है। यदि वह अन्न न उगाए, तो लोग भूखे मर जाएँ। किसान ने कभी अपने सुख चैन या आराम की परवाह नहीं की। उसे तो अन्य लोगों की चिंता लगी रहती है। इतना परिश्रम करने वाला किसान स्वयं निर्धन होता है फिर भी वह अपने कच्चे घर में, अपने परिवार के साथ संतुष्ट रहता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.