Question types

लेखन - विभाग question types

35 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a HINDI - A (वसंत) paper with step-by-step answer keys.

35
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

लेखन - विभाग questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

गरमी के इस प्रकोप से अपने आपको बचाने के लिए मनुष्य ने उपाय खोज निकाले हैं। साधारण आय वाले घरों में बिजली के पंखे चल रहे हैं, जो नर-नारियों की पसीने से रक्षा करते हैं। अमीरों के यहाँ वातानुकूलन यंत्र लगे हैं। समर्थ जन गरमी से बचने के लिए पहाड़ी स्थलों पर चले जाते हैं और ज्येष्ठ की तपती दोपहरी पहाड़ की ठंडी हवाओं में बिताते हैं। प्यास बुझाने के लिए शीतल पेय है बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ ग्रीष्म के शत्रु और लोगों के लिए वरदान हैं।

प्रश्न
(क) गरमी के प्रकोप से बचने के लिए किसने उपाय खोज निकाले हैं?
(i) मछलियों ने
(ii) जानवरों ने
(iii) मनुष्यों ने
(iv) इन सभी ने

(ख) अमीरों के यहाँ क्या लगे हुए हैं?
(i) वातानुकूलन के यंत्र
(ii) भूकंपरोधी यंत्र
(iii) परीक्षण यंत्र
(iv) उपर्युक्त सभी

(ग) समर्थ जन गरमी से बचने के लिए कहाँ चले जाते हैं?
(i) हिमालय पर
(ii) शिमला
(iii) पहाड़ों पर
(iv) कन्याकुमारी

(घ) प्यास बुझाने के लिए क्या है?
(i) पानी
(ii) शीतल पेय
(iii) घड़े का जल
(iv) फ्रिज का जल

(ङ) गरमी में आम लोगों के लिए क्या है?
(i) बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ
(ii) शीतल पेय
(iii) पानी
(iv) प्याऊ
View full solution
बढ़ती जनसंख्या ने अनेक प्रकार की समस्याओं को जन्म दिया है- रोटी, कपड़ा, मकान की कमी, बेरोजगारी, निरक्षता, कृषि एवं उद्योगों के उत्पादनों में कमी आदि। हम जितना अधिक उन्नति करते हैं या विकास करते हैं जनसंख्या उनके अनुपात में कहीं अधिक बढ़ जाती है। बढ़ती जनसंख्या के समक्ष सभी सरकारी प्रयास असफल दिखाई देते हैं। कृषि उत्पादन और औद्योगिक विकास बढ़ती जनसंख्या के सामने नगण्य सिद्ध हो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या वृधि पर नियंत्रण की अति आवश्यकता है। इसके बिना विकास के लिए किए गए सभी प्रकार के प्रयत्न अधूरे रह जाएँगे।

प्रश्न
(क) बढ़ती जनसंख्या ने किसे जन्म दिया है?
(i) दुर्गुणों को
(ii) अनेक प्रकार की समस्याओं को
(iii) दुर्भावनाओं को
(iv) अनेक प्रकार की विपदाओं को।

(ख) विकास कार्य क्यों नहीं दिखाई देते ?
(i) राजनीतिक अक्षमता के कारण
(ii) समस्याओं के कारण
(iii) भ्रष्टाचार के कारण
(iv) जनसंख्या की वृद्धि के कारण

(ग) बढ़ती जनसंख्या ने इनमें से किस समस्या को जन्म नहीं दिया है?
(i) रोटी कपड़े की समस्या
(ii) बेरोजगारी की समस्या
(iii) निरक्षरता की समस्या
(iv) दहेज की समस्या

(घ) बढ़ती जनसंख्या के समक्ष कौन से प्रयास असफल दिखाई देते हैं?
(i) सभी सरकारी प्रयास
(ii) सभी मानवीय प्रयास
(iii) सभी गैर-सरकारी प्रयास
(iv) सभी सामाजिक प्रयास

(ङ) “नगण्य” शब्द का सही अर्थ है
(i) बहुत
(ii) थोड़ा
(iii) पर्याप्त
(iv) अपर्याप्त
View full solution
एक जंगल में परिजात का एक पेड़ था। परिजात का कोई मुकाबला नहीं था। उसकी सुंदरता बेजोड़ थी। उसका रंग-रूप निराला था। परिजात को भी अपने गुणों का पूरा-पूरा पता था। नीले आसमान में सिर उठाए इस शान से खड़ा रहता, मानों पेड़ों का सरताज हो। जब बहार के दिन आते तो परिजात अनगिनत नन्हें-नन्हें फूलों से लद जाता, लगता मानों किसी ने आकाश से सारे तारे तोड़कर परिजात की शाखाओं पर टाँक दिए हो। नन्हें फूलों से झिलमिलाता परिजात जब सुगंध भरी पराग जंगल में बिखेरता तो जंगल नंदन बन जाता। चुंबक की तरह परिजात सबको अपनी तरफ़ खींचता, जिसे देखो, वही परिजात की तरफ़ भागता । सतरंगी शालें ओढ़े चटकीली तितलियाँ सहेलियों के साथ झुंड का झुंड बनाकर परिजात का श्रृंगार देखने आतीं तथा जाते-जाते फूलों को खींचकर ढेरों पराग अपने साथ ले जाती।

प्रश्न
(क) जंगल में किसका पेड़ था?
(i) नीम
(ii) परिजात
(iii) पीपल
(iv) आम

(ख) परिजात अपने आप को स्वयं क्या समझता था?
(i) पेड़ों का सरताज
(ii) पेड़ों का दास
(iii) ईश्वर
(iv) इनमें से कोई नहीं

(ग) वह अनगिनत फूलों से कब लद जाता था?
(i) बहार में
(ii) पतझड़ में
(iii) वर्षा में
(iv) सरदी में

(घ) तितलियाँ क्या करती थीं?
(i) उसके फूलों का पराग ले जाती थीं
(ii) फूल ले जाती थीं
(iii) डालों पर गाना गाती थीं
(iv) कुछ नहीं करती थीं

(ङ) इस गद्यांश का शीर्षक है
(i) परिजात एक वृक्ष
(ii) परिजात पेड़ों का सरताज
(iii) परिजात जंगल का राजा
(iv) इनमें से कोई नही
View full solution
हिमगिरि के हिम से निकल-निकल,
यह बिमल दूध-सा हिम का जल,
कर-कर निनाद कल-कल, छल-छल
बहता आता नीचे पल-पल
तन का चंचल मन का विह्वल,
यह लघु सरिता का जल!

प्रश्न
(क) सरिता का जल कहाँ से आ रहा है?
(i) पर्वत से विघलकर
(ii) बर्फ से पिघलकर
(iii) हिमालय की बर्फ से पिघलकर
(iv) सरिता का जल किस रंग का है।

(ख) सरिता का जल किस रंग का है?
(i) नीला
(ii) सफ़ेद
(iii) हरा
(iv) मोती-सा

(ग) सरिता के जल की विशेषताएँ क्या हैं?
(i) मस्त और व्याकुल
(ii) चंचल और व्याकुल
(iii) चंचल और मस्त
(iv) चंचल और शरारती

(घ) पद्यांश का उचित शीर्षक है
(i) सरिता का जल
(ii) हिमगिरि का जल
(iii) चंचल जल
(iv) लघु सरिता
View full solution
मौसम आज पतंगों का है,
नभ में राज पतंगों का है।
इंद्रधनुष के रंगों का है।
मौसम नई उमंगों का है।
निकले सब ले डोर-पतंगें,
उड़ा रहे कर शोर पतंगें।
देखों चारों ओर पतंगें।

प्रश्न
(क) कौन-सा मौसम आया है?
(i) वसंत
(ii) पतंगों का
(iii) पंद्रह अगस्त
(iv) वर्षा

(ख) आकाश में किन रंगों की पतंग है?
(i) लाल, पीली, नीली
(ii) सात रंगों की
(iii) सभी रंगों की
(iv) हरी, नीली

(ग) सबके हृदय में कैसा भाव है?
(i) प्रसन्नता
(ii) उत्सव मनाने का
(iii) जीत
(iv) पतंग उड़ाने की चाह

(घ) पद्यांश का उचित शीर्षक है
(i) पतंगें।
(ii) पतंगों का मौसम
(iii) इंद्रधनुष के रंग
(iv) नई उमंगें
View full solution
हँसते खिलखिलाते रंग-बिरंगे फूल
क्यारी में देखकर
जी तृप्त हो गया।
नथुनों से प्राणों तक खिंच गई
गंध की लकीर-सी
आँखों में हो गई रंगों की बरसात
अनायास कह उठा दिल वाह!
धन्य है वसंत ऋतु !

प्रश्न
(क) कवि ने किस ऋतु का वर्णन किया है?
(i) पतझड़
(ii) वसंत
(iii) वर्षा
(iv) ग्रीष्म

(ख) रंग-बिरंगे फूलों को देखकर कवि के हृदय में कौन-सा भाव आया?
(i) प्रसन्नता
(ii) कृतज्ञता
(iii) संतुष्टि
(iv) चापलूसी

(ग) “गंध की लकीर-सी’ से क्या अभिप्राय है
(i) गंध की रेखा
(ii) हृदय में सुगंध की अनुभूति
(iii) खुशबू
(iv) सुगंध से हृदय में प्रसन्नता की अनुभूति

(घ) काव्यांश का उपर्युक्त शीर्षक होगा
(i) रंग-बिरंगे फूल
(ii) वसंत ऋतु
(iii) गंध की लकीर
(iv) रंगों की बरसात
View full solution
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छोटी बहन को बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
View full solution
अपनी सहेली को उसके जन्म दिन पर न पहुँच पाने का कारण बताते हुए पत्र लिखिए।
View full solution
पुस्तक खरीदने के लिए रुपये भेजने का अनुरोध करते हुए अपने पिता जी को पत्र लिखिए।
View full solution

Generate a लेखन - विभाग paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App