बेल्जियम में दो प्रमुख भाषायी समुदायों में संघर्ष के कारण-बेल्जियम में 59% डच भाषा-भाषी, 40% फ्रेंच भाषा-भाषी लोग रहते हैं। राजधानी ब्रूसेल्स में 80% फ्रेंच भाषा-भाषी तथा 20% डच भाषा-भाषी लोग रहते बेल्जियम में फ्रेंच भाषी समूह अधिक धनी व शक्तिशाली है। आर्थिक एवं शिक्षा के विकास के प्रश्न को लेकर डच भाषी समूह ने फ्रेंच भाषी समूह का विरोध किया। इस कारण 1950 से 1960 के दशक में परस्पर संघर्ष तथा तनाव बढ़ता चला गया।
समस्या का समाधान- इस संघर्ष के समाधान हेतु दोनों ने 1970 से 1993 के मध्य संविधान में निम्न चार संशोधन कर सत्ता में साझेदारी की व्यवस्था को लागू किया है-
केन्द्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या बराबर होगी। विशेष कानून हेतु दोनों के बहुमत के समर्थन की आवश्यकता होगी।
केन्द्र सरकार की अनेक शक्तियाँ राज्य सरकारों को प्रदान कर दी गई हैं।
राजधानी ब्रूसेल्स की सरकार में दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।
स्थानीय सरकारों को डचों, फ्रांसीसियों तथा जर्मन भाषा-भाषियों द्वारा मिलकर चुना जायेगा।