भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है-
पुराने भारतीय जन संघ को, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में गठित किया था, पुनर्जीवित करके 1980 में यह पार्टी बनी।
भारतीय जनता पार्टी भारत का एक राष्ट्रीय दल है।
इस पार्टी का चुनाव चिन्ह 'कमल का फूल' है।
भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्य; दीनदयाल उपाध्याय के विचार-समग्र मानवतावाद एवं अंत्योदय से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाने का लक्ष्य; भारतीय राष्ट्रवाद और राजनीति की इसकी अवधारणा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद (या हिंदुत्व) एक प्रमुख तत्व है।
यह पार्टी जम्मू और कश्मीर को क्षेत्रीय और राजनीतिक स्तर पर विशेष दर्जा देने के खिलाफ है।
भारतीय जनता पार्टी देश में रहने वाले सभी धर्म के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता बनाने और धर्मांतरण पर रोक लगाने के पक्ष में है।
पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी तथा शहरी इलाकों तक ही सिमटी रहने वाली इस पार्टी का पिछले कुछ समय से दक्षिण, पूर्व, पूर्वोत्तर तथा देश के ग्रामीण इलाकों में प्रभाव बहुत बढ़ा है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता की हैसियत से यह पार्टी 1998 में सत्ता में आई। गठबंधन में कई क्षेत्रीय दल शामिल थे।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।
अभी केंद्र में शासन करने में शासन करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व यही दल कर रहा है।