भूस्खलन- सामान्य रूप से शैल, मलबा या ढाल से गिरने वाली मिट्टी के वृहत संचलन को भूस्खलन कहते हैं। यह भूकंप, बाढ़, ज्वालामुखी तथा लंबे समय तक भारी वर्षा होने के कारण होता है।
भूस्खलन रोकने की प्रविधियाँ-
(1) भूस्खलन वाले स्थानों पर आवास निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
(2) भूमि को खिसकने से बचाने के लिए प्रतिधारी दीवार का निर्माण करना।
(3) भूस्खलन वाले क्षेत्रों में वनस्पति आवरण में वृद्धि करना ।
(4) सतही अपवाह तथा झरना प्रवाहों के साथ-साथ भूस्खलन की गतिशीलता को नियन्त्रित करने के लिए पृष्ठीय अपवाह नियन्त्रण उपाय कार्यान्वित किए जाने चाहिए।