Question
बंगलादेश का भौगोलिक वर्णन विस्तार से करें।

Answer

बंगला देश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व के सबसे बड़े गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मध्य में स्थित है। अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र सतह से 25 मोटर से अधिक नहीं है । डेल्टा क्षेत्र में इन नदियों की ढाल बहुत कम है जिसके कारण आस-पास के भागों में पानी भर जाता है । मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी की परतों से बने हैं जिसके फलस्वरूप भूमि अत्यन्त उर्वर है । इसका तटवर्ती क्षेत्र दलदली है । बंगलादेश के पूर्वी तट पर स्थित कॉक्स बाजार विश्व का सबसे बड़ा बालुई ‘बीच’ है।
बंगलादेश को नौ भू-आकृतिक प्रदेशों में बाँटा जा सकता है-(i) चटगाँव और सिलहट की पहाड़ियाँ (ii) प्राचीन जलोढ वेदिकायें (iii) टिपग धरातल (iv) रेतीला जलोढ़ पंख प्रदेश (v) मोरीबन्द डेल्टा (vi) स्थिर डेल्टा . (vii) दलदली गर्त (viii) गुम्फित तटीय ज्वार भूमि (ix) ज्वारीय डेल्टा
देश की प्रमुख नदियाँ-गंगा, ब्रह्मपुत्र (जमुना) तथा मेघना हैं।
प्रमुख कृषि उत्पाद-धान, जूट, गन्ना, तंबाकू, गेहूँ आदि ।
प्रमुख उत्पादन-चीनी, पटसन के सामान, सीमेंट, मछली, विद्युत उपकरण।
निर्यात-पटसन, चाय, चमड़ा।
आयात-खाद्यान, ईंधन, कपड़े, मशीनरी ।
प्रमुख शहर-ढाका (राजधानी), चटगाँव, खुलना, राजशाही, मेमन सिंह, कोमिला, सिलहट, बारीसल, रंगपुर तथा रारायणगंज ।
क्षेत्रफल-148.393 वर्ग किलोमीटर है।
आवादी-15 करोड़ (2006 ई.) ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

वायु प्रदूषण से किस प्रकार की हानि होती है ?
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दिखाएँ
(क) (i) पर्वत शिखर-के,
(ii) कंचनजंगा,
(iii) नंगापर्वत,
(iv) नन्दादेवी।

(ख) (i) पठार-छोटानागपुर,
(ii) बुंदेलखंड,
(iii) मालवा ।

(ग) (i) थार मरुस्थल,
(ii) गंगा-यमुना दोआब,
(iii) आरावली पर्वत ।

(घ) (i) पंजाब का मैदान,
(ii) ब्रह्मपुत्र का मैदान ।
नेपाल की अर्थव्यवस्था पर उद्योगों के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
मापक क्या है ? मानचित्र के लिए इसका क्या महत्व है ? मापक को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विधियों का विस्तृत वर्णन करें।
भारत के विषम जनसंख्या घनत्व का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
(i) प्रदर्शक भिन्न, (ii) कर्णवत मापक, (iii) कथात्मक मापका
पाकिस्तान के खनन एवं उद्योगों के विकास का वर्णन करें।
मानचित्र की सहायता से निम्नलिखित की पहचान करें-
(i) भारत के सभी राज्यों की राजधानियाँ ।
(ii) केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियाँ।
(iii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य ।
(iv) भारत का दक्षिणतम बिन्दु ।
(v) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण शीर्ष बिन्दु ।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि ।
(vii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिल कर बनता है।
(viii) सार्क सदस्यों को चिह्नित करें।
भारत में होने वाली मौनसूनी वर्षा एवं उसकी विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताओं को बताएँ।