Question
चुनाव को लोकतांत्रिक मानने के क्या आधार हैं ?

Answer

लोकतांत्रिक चुनावों के लिए कुछ जरूरी न्यूनतम शर्ते हैं। वे निम्नलिखित हैं –
  • सभी को मत देने का अधिकार हो और सभी के मत का समान मूल्य हो।
  • चुनाव में विकल्प की गुंजाइश हो । पार्टियों और उम्मीदवारों को चुनाव में भाग लेने की आजादी हो और वें मतदाताओं के लिए विकल्प पेश करें।
  • चुनाव का अवसर नियमित अंतराल पर मिलता रहे ।
  • चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो ताकि लोग अपनी इच्छा से उम्मीदवार का चुनाव कर सकें।
ये शर्ते सरल लगती हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे अनेक देश हैं जहाँ के चुनावों में इन न्यूनतम शर्तों को पूरा नहीं किया जाता । भारत में इन शर्तों को पूरा किया जाता है। अतः यहाँ का चुनाव लोकतांत्रिक है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

लोकसभा का गठन कैसे होता है ? इसके कार्य एवं अधिकारों का वर्णन करें।
19वीं शताब्दी में लोकतंत्र की स्थिति का वर्णन करें।
एशिया और अफ्रीका के अधिकांश देशों में उपनिवेशवाद का अंत कैसे हुआ?
राष्ट्रपति के अधिकार एवं कार्यों का वर्णन करें।
संघीय सरकार किसे कहते हैं ? इसके गुण-दोषों का वर्णन करें।
सामान्य लोकतंत्र और एक बेहतर लोकतंत्र कौन है ? क्या सरकार की परिधि से बाहर भी लोकतंत्र है ?
प्रधानमंत्री के अधिकार और कार्यों का वर्णन करें।
राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का क्या अर्थ है ?
लोकतंत्र के विस्तार के विभिन्न चरणों का वर्णन करें।
अधिकार और मौलिक अधिकारों में अन्तर स्पष्ट करते हुए भारत के नागरिकों के अधिकारों का वर्णन करें।