Question
राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का क्या अर्थ है ?

Answer

चुनाव प्रतिस्पर्धा का खेल है। चुनाव के समय में विभिन्न दलों के उम्मीदवार एवं नेता अपने दल या अपनी सरकार की नीतियों का जमकर प्रचार-प्रसार करते हैं । विभिन्न प्रकार के लुभावने नारे भी देते हैं

ताकि आम जनता प्रभावित हो। जनता उसी को अपना नेता चुनती है जिनसे कल्याण की अपेक्षा की जाती है, जिसमें लोगों की सेवा करने वाले राजनेताओं को जीत मिले तथा ऐसा नहीं करने वालों को हार मिले इस का फैसला जनता करती है। चुनावी प्रतिस्पर्धा का ग्रही वास्तविक अर्थ है । नियमित अंतराल पर चुनावी मुकाबलों का लाभ राजनीतिक दलों को मिलता है। इससे इन्हें यह भी पता चलता है कि अगर नेताओं ने लोगों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखाई तो लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे और लोग उन्हें पराजित कर देंगे। वैसे नेता चुनाव जीत जाते हैं जो आम समस्या से अधिक व्यक्तियों को खुश रखने में विश्वास रखते हैं।
लेकिन राजनीतिक प्रतिस्पर्धा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए भी हितकर है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

लोकतंत्र का शासक कौन होता है, शासकों का चुनाव कैसे होता है? शासकों के चुनाव में कौन लोग भाग लेते हैं ? किस तरह की सरकार को हम लोकतांत्रिक सरकार कहेंगे? या, लोकतंत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।
लोकतांत्रिक और गैर-लोकतांत्रिक सरकार में अन्तर स्पष्ट करें।
चुनाव को लोकतांत्रिक मानने के क्या आधार हैं ?
भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।
लोकसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन कैसे होता है ? उसके अधिकार एवं कार्यों का वर्णन करें।
चुनाव अभियान पर अपना विचार व्यक्त करें।
अधिकार और मौलिक अधिकारों में अन्तर स्पष्ट करते हुए भारत के नागरिकों के अधिकारों का वर्णन करें।
भारतीय संविधान के द्वारा भारत के नागरिकों को कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये गए हैं ?
संघीय सरकार किसे कहते हैं ? इसके गुण-दोषों का वर्णन करें।
संसदीय और अध्यक्षात्मक शासन में क्या अंन्तर है ? स्पष्ट करें।