Question
$\int$x cos x dx का मान ज्ञात कीजिए।

Answer

f(x) = x (प्रथम फलन) और g(x) = cos x (द्वितीय फलन) रखिए। तब खंडश: समाकलन से प्राप्त होता है कि
$\int $x cos x dx = x$∫$cos x dx −$\int\left[\frac{d}{d x}(x) \int \cos x d x\right] $dx
= x sin x − $∫$sin x dx = x sin x + cos x + C
मान लीजिए कि हम f(x) = cos x एवं g(x) = x लेते हैं तब
$∫$x cos x dx = cos x $∫$x dx $-\int\left[\frac{d}{d x}(\cos x) \int x d x\right] $dx
$=(\cos x) \frac{x^{2}}{2}$$+\int \sin x \frac{x^{2}}{2} d x $
इस प्रकार हम देखते हैं कि समाकलन $\int $cos x dx, तुलनात्मक दृष्टि से x की अधिक घात वाले अधिक कठिन समाकलन में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए प्रथम फलन एवं द्वितीय फलन का उचित चयन महत्वपूर्ण है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सिद्ध कीजिए $\int_{-1}^{1} x^{17} \cos^4x dx = 0$
उस रेखा का कार्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिंदु $(-2, 4, -5)$ से जाती है और $\frac{x+3}{3}=\frac{y-4}{5}=\frac{z+8}{6}$ के समांतर है।
$y = x^{4 }- 6x^{3 }+ 13x^{2 }- 10x + 5$ के $(0, 5)$ पर दिए वक्र पर निर्दिष्ट बिंदुओं पर स्पर्श रेखा और अभिलंब के समीकरण ज्ञात कीजिए।
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\sqrt{4 - x^2}$
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\int \frac{e^{\tan ^{-1} x}}{1+x^{2}} d x$
$(25)^{\frac{1}{3}} $ का सन्निकटन करने के लिए अवकल का प्रयोग कीजिए।
वक्र $y = x^{3 }- x + 1$ की स्पर्श रेखा की प्रवणता उस बिंदु पर ज्ञात कीजिए जिसका $x-$निर्देशांक $2$ है।
दो फलनों f: N $ \rightarrow$ Z तथा g : Z $ \rightarrow$ Z के उदाहरण दीजिए जो इस प्रकार हों कि, gof एकैक है परंतु g एकैक नहीं है।
संतरों के एक डिब्बे का निरीक्षण उसमें से तीन संतरों को यादृच्छया बिना प्रतिस्थापित किए हुए निकाल कर किया जाता है। यदि तीनों निकाले गए संतरे अच्छे हों, तो डिब्बे को बिक्री के लिए स्वीकृत किया जाता है अन्यथा अस्वीकृत कर देते हैं। एक डिब्बा जिसमें 15 संतरे हैं जिनमें से 12 अच्छे व 3 खराब संतरे हैं, को बिक्री के लिए स्वीकृत होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए?
व्यवरोधों $4 x+5 y \geq 20, x \geq 0, y \geq 0$ का सुसंगत क्षेत्र दर्शाओ।