जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Download our app for free and get startedPlay store
जर्मनी का एकीकरण- वियना कांग्रेस द्वारा जर्मनी के 39 राज्यों का एक शिथिल जर्मन संघ बनाया गया। एक जर्मन राष्ट्र सभा की स्थापना की गई जिसका अध्यक्ष आस्ट्रिया के सम्राट को बनाया गया। इससे जर्मन लोगों में घोर असन्तोष व्याप्त था। जर्मनी के राष्ट्रवादियों ने 1815 से जर्मनी के एकीकरण के प्रयास शुरू कर दिए जिनका वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है-
(1) जॉलवेराइन की स्थापना- 1834 ई. में प्रशा की पहल पर जॉलवेराइन नामक एक शुल्क संघ की स्थापना की गई जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य सम्मिलित हो गए। इस संघ ने शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया तथा मुद्राओं की संख्या केवल दो कर दी जो उससे पहले तीस से ऊपर थी। जॉलवेराइन से जर्मन राज्यों में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ। इसने भविष्य में प्रशा के नेतृत्व में जर्मनी के राजनीतिक एकीकरण का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
(2) फ्रेंकफर्ट की संसद- सम्पूर्ण जर्मनी के लिए एक नवीन संविधान बनाने के लिए 18 मई, 1848 को फ्रेंकफर्ट संसद के 831 निर्वाचित सदस्यों की एक बैठक हुई। उन्होंने एक जर्मन राष्ट्र के लिए एक संविधान का प्रारूप तैयार किया। इस संघ का अध्यक्ष प्रशा का सम्राट फ्रेडरीख विल्हेम चतुर्थ को बनाया गया। लेकिन प्रशा के सम्राट् फ्रेंडरीख विल्हेम चतुर्थ द्वारा जर्मन राज्यों का राजमुकुट धारण करना स्वीकार न करने के कारण वैधानिक तरीकों से जर्मनी के एकीकरण के प्रयासों पर पानी फिर गया।
(3) बिस्मार्क का योगदान- सन् 1862 में प्रशा के सम्राट विलियम प्रथम तथा उसके प्रधानमंत्री ऑटोवॉन बिस्मार्क ने जर्मनी के एकीकरण के आन्दोलन का नेतृत्व सम्भाल लिया। बिस्मार्क ने प्रशा की सेना तथा नौकरशाही की सहायता ली। उसने लौह और रक्त की नीति अपनाते हुए सात वर्ष की अवधि में 1864 में डेनमार्क को, 1866 में आस्ट्रिया को तथा 1870 में फ्रांस को युद्धों में पराजित कर दिया और जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया पूरी की। 18 जनवरी, 1871 को बिस्मार्क ने वर्साय के शीश महल में प्रशा के सम्राट विलियम प्रथम को नवीन जर्मन साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    वियना सन्धि के मुख्य प्रावधानों की विवेचना कीजिए। इनका क्या उद्देश्य था?
    View Solution
  • 2
    बाल्कन प्रदेश में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?
    View Solution
  • 3
    इटली के एकीकरण में मेत्सिनी, कावूर, गैरीबाल्डी तथा विक्टर इमेनुएल द्वितीय के योगदान का विवेचन कीजिए।
    View Solution
  • 4
    इटली के एकीकरण का वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 5
    राष्ट्रवाद की प्रथम स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति से प्रारम्भ हुई थी। स्पष्ट करें।
    View Solution
  • 6
    वियना कांग्रेस द्वारा किये गये प्रमुख निर्णयों का विवेचन कीजिए।
    View Solution
  • 7
    ग्रेट ब्रिटेन के 'आदर्श राष्ट्र-राज्य' (Ideal Nation-State) बनने के कारण स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 8
    इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए ?
    View Solution
  • 9
    इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 10
    फ्रांसीसी लोगों के बीच सामुहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाये ?
    View Solution