वियना सन्धि के मुख्य प्रावधानों की विवेचना कीजिए। इनका क्या उद्देश्य था?
Download our app for free and get startedPlay store
वियना सम्मेलन- नेपोलियन की पराजय के बाद 1815 में वियना में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आस्ट्रिया, प्रशा, इंग्लैण्ड, रूस आदि देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन की मेजबानी आस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मेटरनिख ने की।
वियना सन्धि- वियना सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने 1815 की वियना-सन्धि तैयार की। इस सन्धि के प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित थे-
फ्रांस की क्रान्ति के दौरान हटाए गए बर्बो वंश की सत्ता को पुनर्स्थापित किया गया।
फ्रांस को उन प्रदेशों से वंचित कर दिया गया जिन पर नेपोलियन ने अधिकार कर लिया था। फ्रांस की सीमाओं पर अनेक राज्यों की स्थापना की गई ताकि भविष्य में फ्रांस अपने साम्राज्य का विस्तार न कर सके। उत्तर में नीदरलैण्ड्स का राज्य स्थापित किया गया जिसमें बेल्जियम शामिल था। दक्षिण में पीडमांट में जेनोआ मिला दिया गया। प्रशा को उसकी पश्चिमी सीमाओं पर महत्त्वपूर्ण नये प्रदेश दिए गए।
आस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियन्त्रण सौंपा गया। नेपोलियन ने 39 राज्यों का जो जर्मन महासंघ स्थापित किया था, उसे बनाए रखा गया।
पूर्व में रूस को पोलैण्ड का एक हिस्सा दिया गया, जबकि प्रशा को सैक्सनी का एक हिस्सा दिया गया।
वियना-सन्धि की व्यवस्थाओं का उद्देश्य-
वियना-सन्धि की व्यवस्थाओं का प्रमुख उद्देश्य उन राजतन्त्रों की पुनर्स्थापना करना था जिन्हें नेपोलियन ने बर्खास्त कर दिया था।
दूसरा प्रमुख उद्देश्य यूरोप में एक नई रूढ़िवादी व्यवस्था स्थापित करना भी था।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    फ्रांसीसी लोगों के बीच सामुहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाये ?
    View Solution
  • 2
    जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 3
    वियना कांग्रेस द्वारा किये गये प्रमुख निर्णयों का विवेचन कीजिए।
    View Solution
  • 4
    राष्ट्रवाद की प्रथम स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति से प्रारम्भ हुई थी। स्पष्ट करें।
    View Solution
  • 5
    जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए ?
    View Solution
  • 6
    इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 7
    बाल्कन प्रदेश में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा?
    View Solution
  • 8
    इटली के एकीकरण का वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 9
    इटली के एकीकरण में मेत्सिनी, कावूर, गैरीबाल्डी तथा विक्टर इमेनुएल द्वितीय के योगदान का विवेचन कीजिए।
    View Solution
  • 10
    ग्रेट ब्रिटेन के 'आदर्श राष्ट्र-राज्य' (Ideal Nation-State) बनने के कारण स्पष्ट कीजिए।
    View Solution