Question
कम्प्यूटर का महत्त्व

Answer

प्रस्तावना - कम्प्यूटर का आविष्कार विज्ञान की सर्वाधिक चमत्कारी घटना है। यह मानव का नया मस्तिष्क है जो तीव्र गणना और स्मरण करने की क्षमता रखता है।
कम्प्यूटर के विविध प्रयोग - कम्प्यूटर का अनेक कामों में प्रयोग किया जा रहा है। अन्तरिक्ष विज्ञान, कृत्रिम उपग्रहों के प्रक्षेपण और संचालन में कम्प्यूटर का प्रयोग हो रहा है। बैंकों में सारा हिसाब-किताब इनसे किया जाता है। रेलवे कार्यालयों में टिकट बुकिंग से लेकर रेलगाड़ी के संचालन में इसका प्रयोग हो रहा है।
कम्प्यूटर का उपयोग एवं महत्त्व - किताबों, समाचारपत्रों तथा मुद्रण-प्रकाशन के सभी कार्यों में कम्प्यूटर की उपयोगिता बढ़ रही है। इस प्रकार अब प्रत्येक क्षेत्र में कम्प्यूटर का उपयोग एवं महत्त्व बढ़ता जा रहा है।
उपसंहार - कम्प्यूटर मानव के शक्तिशाली मस्तिष्क जैसा है। यह सभी के लिए आवश्यक और उपयोगी साधन है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free