Question
आतंकवाद : एक समस्या

Answer

प्रस्तावना - 'आतंक' शब्द का अर्थ भय, त्रास या अनिष्ट की पीड़ा होता है। नागरिकों पर हथियारों से हमले करना, उनके बीच भय का वातावरण बनाना आतंकवाद कहलाता है।
भारत में आतंकवाद व उसके दुष्परिणाम - हमारे देश में कश्मीर को लेकर आतंकवाद प्रारम्भ हुआ। उसके बाद आतंकवादियों ने देश के विभिन्न जगहों पर हमले किए। इन हमलों से देश की सम्पत्ति को भी नुकसान हो रहा है, इसके पीछे हमारे पड़ोसी देश का सबसे बड़ा हाथ है।
आतंकवाद विश्वव्यापी समस्या - आतंकवाद भारत की ही नहीं बल्कि एक विश्वव्यापी समस्या है। आज की स्थिति यह है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पड़ोसी देश इस समस्या से खुद घिरा हुआ है।
आतंकवाद को रोकने के उपाय - आज आतंकवाद के खिलाफ संसार का प्रत्येक देश आवाज उठा रहा है। इस विश्वव्यापी समस्या को सामूहिक रूप से मिलकर कठोरता से सामना करके ही इसे रोका जा सकता है। उपसंहार-आतंकवाद विश्वव्यापी समस्या है। आपसी सहयोग एवं कर्मठता से ही इसका सामना किया जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free