प्रस्तावना - मोबाइल फोन आज की दिनचर्या का महत्त्वपूर्ण अंग बन चुका है। यह एक छोटा-सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। हम किसी भी रंगीन फोटो या वीडियो को भी दूसरों तक पहुँचा सकते हैं। वीडियो कॉलिंग के द्वारा लोग आमनेसामने बैठकर बात कर सकते हैं।
मोबाइल फोन का उपयोग - आज मोबाइल फोन का प्रचलन दिनों-दिन बढ़ रहा है। इसका उपयोग रात-दिन बातचीत करने और सन्देश भेजने में तो होता ही है। इसके साथ ही इसका उपयोग बैंकिंग क्षेत्र में, नौकरी के क्षेत्र में, सूचना और समाचार-प्रेषण के क्षेत्र में, कला के क्षेत्र आदि में भी खूब हो रहा है।
मोबाइल फोन से हानियाँ - इसका अत्यधिक प्रयोग युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। इससे व्यक्ति को ठीक से नींद नहीं आती, उसकी याददाश्त पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। मोबाइल फोन के विकिरणों से पर्यावरण प्रदूषित होता है। उपसंहार-मोबाइल फोन सूचना-संचार का एक साधन है। सीमित उपयोग करने पर ही यह हमारे लिए वरदान सिद्ध हो सकता है।