Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 8Hindiलेखन - विभाग6 Marks
Question
रक्षाबन्धन
✓
Answer
प्रस्तावना - रक्षाबन्धन एक बड़ा त्योहार है। भाई-बहन के स्नेह-बंधन के रूप में यह मनाया जाता है। त्योहार मनाने के कारण - प्राचीन समय में वैदिक आचार्य अपने शिष्य के हाथ में रक्षा-सूत्र बाँधकर उसे वेद-शास्त्र में पारंगत करते थे। धीरे-धीरे इस त्योहार की परम्परा ने सामाजिक रूप धारण किया। ब्राह्मण अपनी जीविका प्राप्त करने के लिए समर्थ व्यक्तियों के हाथों में 'रक्षा-सूत्र' बाँधकर अपनी रक्षा की कामना करने लगे। मनाने का तरीका - रक्षाबंधन का पावन त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहिनें अपने भाई के ललाट पर टीका लगाती हैं, मिठाई खिलाती हैं और उसकी कलाई पर राखी बाँधती हैं। बदले में भाई बहिन को उपहार व रक्षा करने का वचन देता है। उपसंहार - रक्षाबन्धन भाई-बहिन का त्योहार है। आज के दिन भाई-बहिन परस्पर स्नेह-बंधन की परम्परा स्वीकार कर कर्तव्य पालन की प्रतिज्ञा करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.