Question
मिश्रित अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करें।

Answer

सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों का सह - अस्तित्व, निजी स्वतंत्रता और सरकार द्वारा आर्थिक नियोजन मिश्रित अर्थव्यवस्था की तीन प्रमुख विशेषताएँ हैं-
(i) सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों का सह - अस्तित्व, सरकारी स्वामित्व वाली इकाइयाँ सार्वजनिक कहलाती है। इन सार्वजनिक इकाइयों के द्वारा सरकार सामाजिक और आर्थिक समानता के उद्देश्यों को साधने का प्रयास करती है। वहीं निजी क्षेत्र की इकाइयाँ लाभ के उद्देश्य से काम करती है।
(ii) निजी स्वतंत्रता - हर व्यक्ति को अपनी रुचि अनुसार अपना व्यवसाय अथवा व्यापार चुनने की स्वतंत्रता होती है। अपनी क्षमता अनुसार हर व्यक्ति आर्थिक गतिविधियों में कार्य करते हुए अपनी आय को बढ़ा सकता है। हर व्यक्ति को निजी संपत्ति रखने की स्वतंत्रता रहती है।
(iii) आर्थिक नियोजन - सरकार मुख्यतः आर्थिक नियोजन पर ध्यान देती है। अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए सरकार योजनाएँ बनाती है। सार्वजनिक क्षेत्र पर तो सीधे तौर पर सरकार का नियंत्रण रहता है। आर्थिक सहायता और नीतियों के द्वारा सरकार निजी क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन देती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मुद्रा के कार्यों पर प्रकाश डालें।
व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।
मद्रा बाजार की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं की व्याख्या कीजिए।
भारत में उपभोक्ताओं का किस प्रकार शोषण किया जाता है ? उपभोक्ताओं के क्या अधिकार है तथा उनके संरक्षण के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?
आर्थिक विकास की माप कुछ सूचकांकों के द्वारा करें।
मुद्रा के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालें।
गैर-सरकारी संस्था किस प्रकार सेवा क्षेत्र के विकास को सहयोग करती है, उदाहरण देकर लिखें।
सेवा क्षेत्र में सरकारी प्रयास के रूप में क्या किये गए हैं ? वर्णन करें।
वर्तमान आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत के सेवा क्षेत्र पर क्या पड़ा? लिखें।
आर्थिक विकास एवं मौद्रिक विकास में क्या अंतर है ? वर्णन करें।