मोहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना सैयद अहमद खाँ द्वारा 1875 में अलीगढ़ में की गई। इसे ही बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना गया। यहाँ मुसलमानों को पश्चिमी विज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विषयों की आधुनिक शिक्षा दी जाती थी। अलीगढ़ आन्दोलन का शैक्षणिक सुधारों के क्षेत्र में गहरा प्रभाव रहा है।