प्रकाशसंश्लेषण के लिए कार्बन डाइअऑक्साइड, जल, खनिज लवण तथा ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
प्रकाशसंश्लेषण के लिए पौधा कच्ची सामग्री के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड रंध्र के द्वारा वायुमंडल से, जल तथा खनिज लवण जड़ों के द्वारा मिट्टी से प्राप्त करता है। इसके अलावा सूर्य की प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त कर पौधे प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा पौधे स्वयं के भोजन का संश्लेषण करते हैं।