श्वसन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन$-$सा/से कथन सही हैं?
  1. अन्तःश्वसन के दौरान, पसलियाँ भीतर की ओर चली जाती हैं और डायफ्राम ऊपर की ओर उठ जाता है।
  2. कूपिकाओं के भीतर, गैसों का विनिमय होता है, अर्थात् कूपिकाओं की वायु की ऑक्सीजन विसरित होकर रुधिर में पहुँच जाती है, और रुधिर की कार्बन डाइऑक्साइड विसरित होकर कूपिकाओं की वायु में चली जाती है।
  3. हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड के प्रति अधिक बन्धुता होती है।
  4. कूपिकाओं के कारण गैसों के विनिमय के लिए अधिक सतही क्षेत्रफल उपलब्ध हो जाता है।
examplar-14
Download our app for free and get startedPlay store
मानव फुफ्फुस $($फेफड़ों$)$ में कूपिकाएँ गुब्बारे जैसी संरचनाएँ हैं जो गैसों के विनियम के लिए सतही क्षेत्रफल प्रदान करती हैं। कूपिकाओं के अस्तर में रुधिर वाहिनियों का जाल पाया जाता है। वायु फुफ्फुस की विस्तारित कूपिकाओं में भर जाती है। रुधिर शेष शारीरिक भागों से, $\ce{CO2}$ को मुक्त करने के लिए, कूपिकाओं में लाता है तथा कूपिकाओं में उपस्थित $\ce{O2}$ रुधिर में विसरित शरीर के सभी भागों तक पहुँचाई जाती है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    सही कथन चुनिए।
    1. विषमपोषी प्राणी अपने भोजन का संश्लेषण स्वयं नहीं करते हैं।
    2. विषमपोषी प्राणी प्रकाश/संश्लेषण प्रक्रिया के लिए सौर ऊर्जा प्रयुक्त करते हैं।
    3. विषमपोषी प्राणी अपने भोजन का संश्लेषण स्वयं करते हैं।
    4. विषमपोषी प्राणी कार्बन डाइऑक्साइड और जल को कार्बोहाइड्रेटों में बदलने में समर्थ होते हैं।
    View Solution
  • 2
    आहार-नाल का कौन-सा भाग यकृत से पित्त रस प्राप्त करता है?
    View Solution
  • 3
    पाचन क्षेत्र में भोजन के साथ मिलने वाला पहला एंजाइम कौन-सा है?
    View Solution
  • 4
    प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होनेवाली ऑक्सीजन कहाँ से प्राप्त होती है?
    View Solution
  • 5
    एकल परिसंचरण, अर्थात् शरीर में होकर एक चक्र के दौरान रुधिर का हृदय में होकर केवल एक बार प्रवाहित होना, निम्नलिखित में से किन में पाया जाता है?
    View Solution
  • 6
    निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
    1. पायरूवेट को यीस्ट की सहायता से ईथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में बदला जा सकता है।
    2. वायवीय जीवाणुओं में किण्वन होता है।
    3. माइटोकॉन्ड्रिया में किण्वन होता है।
    4. किण्वन अवायवीय श्वसन का ही एक रूप है।
    View Solution
  • 7
    पौधों में रंध्रों का खुलना तथा बंद होना निर्भर होता है-
    View Solution
  • 8
    वृक्कों की निस्यंदक इकाइयों को कहते हैं-
    View Solution
  • 9
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. जीव समय के साथ वृद्धि करते हैं
    2. जीवों को अपने शरीर में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत करते रहना चाहिए तथा उसे अपनी संरचना को बनाए रखना चाहिए।
    3. कोशिकाओं में अणुओं की गति नहीं होती है।
    4. ऊर्जा जैव प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है।
    View Solution
  • 10
    हृदय के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है?
    1. बायाँ अलिंद शरीर के विभिन्न भागों से ऑक्सीजनित रुधिर शरीर प्राप्त करता है, जबकि दायाँ अलिंद फेफड़ों में विऑक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है।
    2. बायाँ निलय ऑक्सीजनित रुधिर को शरीर के विभिन्न भागों में पंप कर देता है, जबकि दायाँ निलय विऑक्सीजनित रुधिर को फेफड़ों में पंप कर देता है।
    3. बायें अलिंद में से ऑक्सीजनित रुधिर दाएँ निलय में चला जाता है जो इस रुधिर को शरीर के विभिन्न भागों में भेज देता है।
    4. दायाँ अलिंद शरीर के विभिन्न भागों से विऑक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है, जबकि बायाँ निलय ऑक्सीजनित रुधिर को शरीर के विभिन्न भागों में पंप कर देता है।
    View Solution