यीस्ट एककोशिकीय जीव है, जो इथेनॉल का किण्वन करते हैं। प्रथम चरण में ग्लूकोज के 1 अणु का विखण्डन होकर 2 अणु पाइरूवेट बनते हैं। यह क्रिया जीवद्रव्य में होती है। सीमित मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता के कारण, पाइरूवेट जीवद्रव्य में बना रहता है। जहाँ पाइरूवेट डीकार्बोक्सिलेज तथा ऐल्कोहॉल डीहाइड्रोजिनेज एंजाइम अवायवीय श्वसन का दूसरा चरण चलाते हैं तथा इथेनॉल और कार्बन डाई ऑक्साइड उत्पन्न करते हैं।