सविनय अवज्ञा आन्दोलन के क्या कारण थे?
Download our app for free and get startedPlay store
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के कारण 1930 में गांधीजी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू हुआ, जिसके निम्नलिखित कारण थे-
(1) विश्वव्यापी आर्थिक मंदी- 1930 की विश्व-व्यापी आर्थिक मंदी के कारण भारत की आर्थिक स्थिति अत्यन्त शोचनीय थी। किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई, बेरोजगारी तथा गरीबी बहुत बढ़ गई थी।
(2) साइमन कमीशन- साइमन कमीशन ने जो रिपोर्ट दी, उससे भारतवासियों को बड़ी निराशा हुई।
(3) लार्ड इरविन की घोषणा- भारतीयों के विरोध को शान्त करने के लिए वायसराय लार्ड इरविन ने अक्टूबर, 1929 में भारत के लिए 'औपनिवेशिक राज्य' की अस्पष्ट घोषणा की। उन्होंने केवल यह बताया कि भावी संविधान के बारे में चर्चा करने के लिए गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्ताव से कांग्रेस के नेता सन्तुष्ट नहीं थे।
(4) पूर्ण स्वराज की माँग- 31 दिसम्बर, 1929 को कांग्रेस अधिवेशन में 'पूर्ण स्वराज' का प्रस्ताव पास किया गया। इस अधिवेशन ने कांग्रेस को उचित अवसर पर सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ करने का अधिकार दे दिया।
(5) गांधीजी की माँगों को अस्वीकार करना- 31 जनवरी, 1930 को. गांधीजी ने वायसराय लार्ड इरविन को एक पत्र लिखा। इस पत्र में गांधीजी ने यह चेतावनी दी थी कि यदि 11 मार्च, 1930 तक उनकी माँगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू कर देगी। जब वायसराय ने गांधीजी की बातें नहीं मानीं, तो उन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू करने का निश्चय कर लिया।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    भारत छोड़ो आन्दोलन के बारे में आप क्या जानते हैं? बतलाइये।
    View Solution
  • 2
    खिलाफत आंदोलन का अर्थ स्पष्ट कीजिए। इसमें गांधी जी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
    View Solution
  • 3
    सविनय अवज्ञा आन्दोलन की प्रगति का वर्णन कीजिए। इस आन्दोलन का क्या महत्त्व था?
    View Solution
  • 4
    भारत छोड़ो आन्दोलन का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
    View Solution
  • 5
    सविनय अवज्ञा आन्दोलन के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
    View Solution
  • 6
    भारत छोड़ो आंदोलन का वर्णन कीजिए ?
    View Solution
  • 7
    शहरों में असहयोग आन्दोलन की प्रगति की विवेचना कीजिए। शहरों में आन्दोलन के धीमे पड़ने के क्या कारण थे?
    View Solution
  • 8
    असहयोग आन्दोलन के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
    View Solution
  • 9
    इतिहास की पुनर्व्याख्या ने किस प्रकार राष्ट्रवाद की भावना पैदा की? इसकी क्या समस्या थी?
    View Solution
  • 10
    सत्याग्रह व अहिंसा पर गांधीजी के विचार स्पष्ट कीजिए?
    View Solution