तालाब से गुड़ी निकालने का काम मछुआरे ही करते हैं, जो कि इस काम में बहुत कुशल होते हैं। तालाब से गुड़ी निकालने के लिए एक साथ कई लोगों की आवश्यकता होती है। ये लोग तालाब के अंदर से गडी निकालते हैं। यह काम तीन बार में होता है। पहली बार में अधिक गडिया निकलती है पर दूसरी और तीसरी बार में गुड़ी की संख्या कम हो जाती है, इसलिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।