संसद तथा कानूनों का निर्माण — सामाजिक अध्ययन कक्षा 8 — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8सामाजिक अध्ययनसंसद तथा कानूनों का निर्माण2 Marks
Question
व्यक्ति सरकार को अपनी मंजूरी कैसे देता है?
✓
Answer
व्यक्ति चुनाव के माध्यम से सरकार को अपनी मंजूरी देता है। लोग संसद के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। इन्हीं निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक समूह सरकार बनाता है। जनता द्वारा चुने गये सभी प्रतिनिधियों के समूह को संसद कहते हैं। संसद सरकार को नियंत्रित करती है और उसका मार्गदर्शन करती है। इस प्रकार अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से ही लोग सरकार बनाते हैं और उस पर नियंत्रण रखते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.