Question
आदर्श विद्यालय

Answer

प्रस्तावना - विद्यालय माँ सरस्वती का पावन मन्दिर है, जहाँ हम विद्यार्थिवों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। हमारा विद्यालय एक आदर्श विद्यालय है।
विद्यालय की स्थिति व भवन - हमारा विद्यालय शहर से बाहर शान्त वातावरण में स्थित है। इसमें पन्द्रह बड़े-बड़े कमरे हैं। विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष के साथ-साथ खेल-कूद कक्ष, अध्यापक कक्ष व पोषाहार कक्ष हैं।
विद्यालय का वातावरण - विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के अनुकूल है। कक्षाओं के संचालन के समय पूरे विद्यालय प्रांगण में शान्ति बनी रहती है। खेल-कूद हेतु विद्यार्थी कक्षा से निकल पंक्तिबद्ध होकर खेल के मैदान में जाते हैं। हमारे सभी शिक्षक विषय के विद्वान हैं। वे पाठ्य-विषय को अच्छी तरह से समझाते हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक - हमारे प्रधानाध्यापक कुशल प्रशासक, अनुशासन-प्रिय, विद्वान और सज्जन व्यक्ति हैं।
उपसंहार - विद्यालय विद्यार्थियों के भावी जीवन निर्माण की आधारशिला होता है। वह विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ नैतिक शिक्षा भी देता है उनका चरित्र निर्माण भी करता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free