Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 8Hindiलेखन - विभाग6 Marks
Question
योग और स्वास्थ्य###योग : स्वास्थ्य की कुंजी
✓
Answer
प्रस्तावना - भारतीय संस्कृति विश्व में अपनी श्रेष्ठता और महानता के लिए प्रसिद्ध रही है। इसके मूल में 'सभी सुखी रहें' की भावना व्याप्त है। इसी कारण हमारे ऋषियों और मुनियों ने मानव - जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक उपाय किये हैं। इन उपायों में से एक उपाय हैयोग। योग से आशय - मन और शरीर से जो कार्य किया जाए, उसे ही योग कहते हैं। योग का स्वास्थ्य से गहरा सम्बन्ध है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग की कोई न कोई क्रिया रोज करनी चाहिए। वर्तमान में योग और स्वास्थ्य - आज का मनुष्य अनियमित दिनचर्या के कारण जहाँ अनेक शारीरिक और मानसिक बीमारियों से पीड़ित है, वहीं स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत है। अनेक संस्थाएँ योग का जगह-जगह प्रशिक्षण देती हैं और लोगों को स्वस्थ और दीर्घ जीवित रहने का सहज उपाय सिखाती हैं। उपसंहार - योग भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उपहार है। योग स्वास्थ्य की कुंजी है। इसका प्रचार-प्रसार दिनोंदिन बढ़ता चला जा रहा है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.