Question
वसन्त पंचमी

Answer

प्रस्तावना - हमारा देश ऋतु प्रधान देश है। ऋतुओं में वसंत ऋतु का अपना विशिष्ट महत्त्व है। इस ऋतु का प्रारम्भ माघ मास में शुक्ल पक्ष की वसंत पंचमी तिथि से होता है।
वसन्त पंचमी का उत्सव - वसन्त पंचमी को हिन्दू समाज उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन नवजात बालकों को अन्नप्राशन कराया जाता है तथा लड़कियों के नाक-कान छेदन-कर्म भी होता है।
विद्यालयों में वसन्त पंचमी के दिन सरस्वती - पूजन का कार्यक्रम रखा जाता है। इस दिन पीले वस्त्र और पीला भोजन करने की भी परम्परा है। वसन्त 
पंचमी का महत्त्व - वसन्त पंचमी का ऋतु परिवर्तन के कारण विशेष महत्त्व है। प्राकृतिक वातावरण में भी इस दिन से मधुरता आ जाती है। इसलिए यह दिन आनन्द और उल्लास को व्यक्त करने वाला दिन है।
उपसंहार - भारतीय समाज में वसन्त ऋतु का आरम्भ तथा नवीन संवत्सर का सूचक होने से वसन्त पंचमी का दिन बड़ा ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free