Question
स्वच्छ भारत : स्वस्थ भारत###स्वच्छ भारत अभियान

Answer

प्रस्तावना - स्वच्छता का अर्थ साफ-सफाई से है। साफसफाई से रहना मनुष्य जीवन के लिए अति आवश्यक है। क्योंकि इसके पीछे हमारी 'नीरोगी काया' बनाये रखने की अवधारणा रहती है। स्वच्छ भारत अभियान व घोषणा-हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' का औपचारिक शुभारम्भ 2 अक्टूबर, 2014 को गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर नई दिल्ली में एक वाल्मीकि बस्ती में झाडू लगाकर किया और स्वतन्त्रता दिवस 2014 को लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की।
स्वच्छता आन्दोलन का आह्वान-प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता आन्दोलन का आह्वान करते हुए सन्देश रूप में कहा कि हम मातृभूमि की स्वच्छता के लिए अपने आप को समर्पित कर दें। इसके लिए सभी देशवासी प्रत्येक सप्ताह दो घण्टे अर्थात् प्रतिवर्ष लगभग सौ घण्टे का योगदान करें।
उपसंहार - स्वच्छता ही जीवन है। स्वच्छ रहना हमारा अनिवार्य कर्म और धर्म है। इसलिए हमें स्वच्छ रहना चाहिए तथा 'स्वच्छ भारत अभियान' में अपनी सहयोगात्मक दृष्टि से पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free