हमारी दृष्टि में, विकास की धारणीयता के सन्दर्भ में हमारे निम्न लक्ष्य होने चाहिए-
विकास का ऐसा स्तर बना रहना जो वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भावी पीढ़ी के लिए भी बना रहे।
विकास के धारणीय स्तर एवं प्रकार में भावी पीढ़ी की उत्पादकता को हानि पहुँचाये बिना वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को सन्तुष्ट करने पर बल देना।
पर्यावरण को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखना।
गैर-नवीकरणीय साधनों के कुशल प्रयोग एवं नवीकरणीय साधनों के अधिक प्रयोग पर बल देना।
समस्त प्राकृतिक साधनों का संरक्षण कर उन्हें भावी पीढ़ी के लिए बचाना।