सार्वजनिक सुविधाएँ-हम अपने साधनों से सभी वस्तुएँ एवं सेवाएँ प्राप्त नहीं कर पाते हैं जो बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं, जैसे-स्वच्छ वातावरण, बिना मिलावट की वस्तुएँ, अच्छा स्वास्थ्य आदि । अतः सरकार कई वस्तएँ लोगों को सामूहिक रूप से उपलब्ध करवाती है जो लोगों के बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं, इन्हें सार्वजनिक सुविधाएँ कहते हैं।
सार्वजनिक सुविधाओं का महत्त्व-
सार्वजनिक सुविधाओं के तहत लोगों की अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है।
सार्वजनिक सुविधाओं से लोगों के जीवन को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
लोग जो वस्तुएँ स्वयं प्राप्त नहीं कर सकते वे सार्वजनिक सुविधाओं के तहत उन्हें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
सार्वजनिक सुविधाओं से देश के विकास में मदद मिलती है।
सार्वजनिक सुविधाओं से लोगों का शैक्षणिक एवं शारीरिक विकास होता है।
सार्वजनिक सुविधाओं से लोगों में कुपोषण की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।
सार्वजनिक सुविधाओं से मानव संसाधन के विकास में मदद मिलती है।
सार्वजनिक सुविधाओं से निर्धन लोगों को मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।