भारत के अधिकांश भागों में कृषि तथा अन्य कार्यों में पानी की उपलब्धता कम तथा अनियमित निम्नलिखित कारणों से है-
भारत में मानसूनी जलवायु होने के कारण वर्षा केवल 3-4 महीनों में ही होती है। अतः पानी की उपलब्धता मौसमानुसार कम-अधिक होती है।
वर्षा की अवधि को छोड़कर देश में धरातलीय जल की उपलब्धता उत्तरी मैदानों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कम हैं।
आज भी हमारे देश में बहुत से गाँवों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।
शुष्क मौसम में पानी की कमी अनुभव की जाती है।