भारत में खाद्यान्नों के अलावा अन्य खाद्य फसलें भारत में उत्पादित की जाने वाली खाद्यान्नों के अलावा अन्य खाद्य फसलें निम्नलिखित हैं- (1) गन्ना गन्ना एक उष्ण और उपोष्ण कटिबन्धीय फसल है। गन्ने के उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। यह चीनी, गुड़, खांडसारी और शीरा बनाने के काम में आता है। भारत में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा गन्ना के मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
(2) तिलहन - वर्ष 2016 में भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा बड़ा तिलहन उत्पादक देश है। मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल, सोयाबीन, अरण्डी, बिनौला, अलसी और सूरजमुखी भारत में पैदा की जाने वाली मुख्य तिलहन फसलें हैं । आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात तथा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान प्रमुख तिलहन उत्पादक राज्य
(3) कॉफी-भारतीय कॉफी अपनी गुणवत्ता के लिए विश्वविख्यात है। यहाँ अरेबिका किस्म की कॉफी पैदा की जाती है, जो कि शुरू में यमन से यहाँ लाई गई थी। वर्तमान समय में इसकी कृषि नीलगिरि की पहाड़ियों के आसपास कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में की जाती है।
(4) चाय-भारत में चाय की कृषि पेय पदार्थ के रूप में की जाती है। वर्तमान समय में अधिकांश चाय बागानों के मालिक भारतीय हैं। भारत में असम, पश्चिमी बंगाल में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों की पहाड़ियाँ, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, मेघालय, आन्ध्रप्रदेश और त्रिपुरा आदि चाय उत्पादक राज्य हैं।
(5) बागवानी फसलें सन् 2016 के अनुसार भारत विश्व में चीन के बाद सबसे अधिक फलों और सब्जियों का उत्पादन करता है। यहाँ उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों ही प्रकार के फल उत्पादित किए जाते हैं। भारतीय फलों में आम, सन्तरे, केला, लीची, अनन्नास, अंगूर, सेब, नाशपाती, खूबानी और अखरोट प्रमुख हैं। यहाँ मटर, फूलगोभी, . प्याज, बन्द गोभी, टमाटर, बैंगन और आलू प्रमुख रूप से उत्पादित किए जाते हैं।