भारत में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख अखाद्य फसलों का विवेचन कीजिये।
Download our app for free and get startedPlay store
प्रमुख अखाद्य फसलें भारत में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख अखाद्य फसलें निम्नलिखित हैं-
(1) रबड़ रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है लेकिन विशेष परिस्थितियों में उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगाई जाती है। रबड़ एक महत्त्वपूर्ण कच्चा माल है जो कि उद्योगों में प्रयुक्त होता है। इसे मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में गारो पहाड़ियों में उगाया जाता है। प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में भारत का विश्व में पांचवां स्थान है।
(2) कपास वर्ष 2016 के उत्पादन के अनुसार कपास के उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। दक्कन के पठार के शुष्कतर भागों में काली मिट्टी कपास उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और उत्तरप्रदेश देश में कपास के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
(3) जूट-जूट को सुनहरा रेशा कहा जाता है। जूट की फसल बाढ़ के मैदानों में जल निकास वाली उपजाऊ मिट्टी में उगाई जाती है जहाँ प्रतिवर्ष बाढ़ से आई नवीन मिट्टी जमा होती रहती है। भारत में पश्चिमी बंगाल, बिहार, असम, उड़ीसा तथा मेघालय जूट उत्पादक प्रमुख राज्य हैं।
(4) रेशम रेशम के कीड़े से कोकून प्राप्त होता है जो कि मलबरी पेड़ की हरी पत्तियों पर पाला जाता है। रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों का पालन रेशम उत्पादन कहलाता है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    भारत में गहन जीविका कृषि तथा वाणिज्यिक कृषि की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
    View Solution
  • 2
    भारत में कृषि का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और उत्पादन में योगदान का उल्लेख कीजिये।
    View Solution
  • 3
    मानचित्र में चावल उत्पादक राज्यों को अंकित करो
    (i) पश्चिम बंगाल (ii) पंजाब (iii) हरियाणा (iv) उत्तरप्रदेश (v) आंध्रप्रदेश
    View Solution
  • 4
    भारत में कृषि के प्रमुख प्रकार बताइये। प्रारम्भिक जीविका निर्वाह कृषि की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
    View Solution
  • 5
    भारतीय कृषि को सक्षम और लाभदायक बनाने हेतु क्या किया जाना चाहिए?
    View Solution
  • 6
    भारत के शस्य प्रारूप पर एक भौगोलिक निबंध लिखिए।
    View Solution
  • 7
    चाय की उपज के लिए अनुकूल तापमान और वर्षा एवं अन्य दशाओं को स्पष्ट कीजिए। चाय उत्पादक प्रमुख राज्यों के नाम बताइए।
    View Solution
  • 8
    भारत में पैदा होने वाली प्रमुख खाद्यान फसलों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
    View Solution
  • 9
    भारत में पैदा की जाने वाली प्रमुख खाद्यान्न फसलों का विवेचन कीजिए।
    View Solution
  • 10
    "प्रौद्योगिकीय और संस्थागत सुधार" पर एक निबंध लिखिए।
    View Solution