Question
बीजाण्ड संक्षिप्त वर्णन कीजिये।

Answer

बीजाण्ड लगभग गोलाकार संरचना होती है जो अण्डाशय में बीजाण्डसन पर बीजाण्ड वृन्त की सहायता से लगी होती है।
हायलम (Hilum) - वह स्थल जहाँ बीजाण्ड वृन्त बीजाण्ड के मुख्य शरीर से जुड़ा रहता है, उसे हायलम कहते हैं।
रेफे (Raphe) - प्रतीप (Anatropous) बीजाण्ड में बीजाण्डवृन्त बीजाण्ड के मुख्य शरीर पर लगकर एक उभार जैसी रचना बनाता है, जिसे रेफे कहते हैं।
बीजाण्डकाय (Nucellus) - बीजाण्ड का मुख्य शरीर मृदुत्तक कोशिकाओं का बना होता है जिसे बीजाण्डकाय कहते हैं।
अध्यावरण (Integument)- बीजाण्डकाय के चारों ओर का आवरण अध्यावरण कहलाता है, इसे बाह्य अध्यावरण व अन्तः अध्यावरण में विभेदित किया जा सकता है।
बीजाण्डद्वार (Mircropyle) - यह बीजाण्ड पर एक छिद्र के रूप में होता है जहाँ पर अध्यावरण नहीं होता, इसे बीजाण्डद्वार कहते हैं।
निभाग (Chalaza) - बीजाण्डद्वार के विपरीत बीजाण्ड के भाग को निभाग कहते हैं।
भ्रूणकोश (Embryosac) - बीजाण्ड के बीजाण्डकाय में एक थैलीनुमा सात कोशिकीय व आठ केन्द्रकीय अगुणित रचना पायी जाती है जिसे भ्रूणकोश कहते है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कोका एल्कोलाइड या कोकिन किस पादप से प्राप्त किया - जाता है? यह मानव शरीर पर क्या प्रभाव डालता है ? मॉर्फीन की - रासायनिक संरचना लिखिए।
पारिस्थितिक तंत्र के जैविक व अजैविक घटक क्या है? जैविक व अजैविक घटकों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
पुनरावृत्ति DNA किसे कहते हैं? अल्फ्रेड हर्षे तथा मार्थाचेज के प्रयोग को सचित्र समझाइये कि 'DNA एक आनुवंशिक पदार्थ है'।
प्रभाविता के नियम को पुनेट वर्ग की सहायता से समझाइए।
शुक्रजनन क्या है? शुक्रजनन नियमन में शामिल हार्मोनों के नाम लिखिए तथा शुक्रजनन प्रक्रिया को संक्षिप्त में स्पष्ट करें।
निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए -
(A) लघुबीजाणु जनन,(B) नर युग्मकोद्भिद का विकास
नर जनन तन्त्र या पुरुष के जनन अंगों का सचित्र वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए व प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए-
(a) सहभोजिता, (b) परजीविता, (c) छ‌द्मावरण, (d) सहोपकारिता, (e) अन्तरजातीय स्पर्धा।
पारिस्थितिक पिरैमिड क्या है ? इसके प्रकार लिखते हुए समुद्र में जैव भार के पिरैमिड का आरेखीय निरूपण कीजिए।
रोग का प्रसार कैसे होता है? संक्षेप में लिखे।