Question
दूरदर्शन से लाभ-हानियाँ

Answer

प्रस्तावना - आज के युग में विज्ञान की आश्चर्य निक प्रगति में दूरदर्शन भी विज्ञान का अनोखा वरदान है। दूरदर्शन या टेलीविजन आज मनोरंजन और ज्ञानवर्द्धन का लोकप्रिय माध्यम है।
दूरदर्शन की उपयोगिता एवं लाभ - दूरदर्शन से अनेक कार्यक्रम; जैसे समाचार, कृषि-दर्शन, नाटक, सुगम संगीत, महिलाओं के लिए घर-आँगन कार्यक्रम, शिक्षा का प्रसारण, क्रिकेट आदि के प्रमुख मैच, विविध क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ, धारावाहिकों और फिल्मों का प्रसारण किया जाता है।
दूरदर्शन का दुष्प्रभाव एवं हानि - दूरदर्शन का दुष्प्रभाव यह है कि नवयुवक एवं नासमझ बच्चे फिल्मों एवं धारावाहिकों में प्रसारित मारधाड़ के दृश्यों की नकल करने लगे हैं। इस प्रकार दूरदर्शन से लाभ के बजाय हानि अधिक हो रही है।
उपसंहार - दूरदर्शन से दूर विदेशों के समाचार, मौसम तथा अन्य प्रमुख घटनाओं की जानकारी तुरन्त हो जाती है। इससे जनता के ज्ञान की वृद्धि भी होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free