Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 8Hindiलेखन - विभाग6 Marks
Question
साक्षरता अभियान
✓
Answer
प्रस्तावना - स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हमारी सरकार ने अशिक्षा और निरक्षरता को दूर करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। सभी को अक्षर-ज्ञान हो इसके लिए हमारे देश में सर्व शिक्षा और साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। साक्षरता अभियान का स्वरूप - साक्षरता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबसे पहले बुनियादी शिक्षा प्रारम्भ की गई। इसके बाद सारे देश में प्रौढ़ शिक्षा का कार्यक्रम राष्ट्रीय नीति के रूप में प्रारम्भ किया गया। साक्षरता अभियान से लाभ - इस अभियान से जनजागरण हुआ है। छोटे गाँवों और ढाणियों में हजारों विद्यालय 'राजीव गाँधी पाठशाला' के नाम से खोले गये हैं। उनमें निम्न वर्ग व गरीब लोगों के बच्चों को दिन में भोजन भी दिया जाता है। रात्रि में प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र चलाये जा रहे हैं, इससे भी साक्षरता अभियान काफी सफल हो रहा है। उपसंहार - निरक्षरता हमारे समाज पर एक काला दाग है, उसे साक्षरता अभियान से ही मिटाया जा सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.