प्रस्तावना - मनुष्य अपनी मानसिक थकान को मिटाने के लिए खेल खेलता है। खेल खेलने से मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। मेरा प्रिय खेल 'क्रिकेट' है।
मैदान एवं खिलाड़ी - बड़े मैदान में इस खेल की पिच बाईस गज लम्बी होती है। उसके दोनों किनारों पर तीनतीन विकटें जमीन में गाड़ी हुई होती हैं। इस खेल में दो टीमों में मैच होता है। प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं।
प्रत्येक टीम की अपनी - अपनी पोशाक होती है। खेलने के प्रमुख साधन बैट और बॉल होते हैं।
खेल खेलना-खेल का प्रारम्भ 'टॉस' से होता है। जो 'टॉस' जीत जाता है, वह अपनी इच्छानुसार 'बैटिंग' और 'फील्डिंग' में से किसी एक को चुन लेता है। दोनों टीमें खेलकर जो टीम ज्यादा रन बना लेती है, वह टीम विजयी घोषित कर दी .जी है।
उपसंहार - क्रिकेट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आज का सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल को खेलने से जहाँ शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है। इसलिए यह मेरा प्रिय खेल है।